बीजापुर के नए कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 3 DRG जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार रात नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग भी हुई। इस घटना में सुरक्षा बले के तीन जवान घायल हो गए। सभी को फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, हाल ही में बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव झीटपल्ली में सुरक्षा बलों का कैंप खुला है। गुरुवार रात को नक्सलियों ने कैंप पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर से गोले दागे, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में तीन जवानों को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को अपने ऊपर हावी होता देख नक्सली भाग निकले। इस घटना में तीन सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए।